Dehradun
धामी ने उत्तराखंड की गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी के लिए वॉइस कलेक्शन पोर्टल लॉन्च किया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के लिए वॉइस कलेक्शन पोर्टल शुरू किया। यह पहल ‘भाषा एआई’ के तहत एआई स्ट्रैटेजिक इंजीनियरिंग फाउंडेशन ने तैयार की है। अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री की कुमाऊंनी में रिकॉर्ड की गई आवाज से हुई।


