Nainital
यूएसनगर के किसानों ने हल्द्वानी आरएफसी कार्यालय में की तालाबंदी, धान खरीद की व्यवस्था पर उठाए सवाल
ऊधम सिंह नगर के किसान कांग्रेस नेताओं के साथ हल्द्वानी स्थित आरएफसी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकालकर तालाबंदी की। किसानों ने आरोप लगाया कि धान खरीद सुचारु नहीं होने से फसल बेचने में परेशानी हो रही है और कटी फसल खराब हो रही है।


