Khatima
खटीमा में सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता: नानकमत्ता और खटीमा की टीमों ने जीते खिताब
खेल महाकुम्भ 2026 के तहत खटीमा के वन चेतना बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में मलखम्ब प्रतियोगिता हुई। अंडर-14 में नानकमत्ता और अंडर-19 में खटीमा की टीम विजेता बनी। अलग-अलग विधानसभाओं से पहुंचे खिलाड़ियों को समापन पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


