Nainital
कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ से खैरना-गरमपानी में जाम, यात्री और सैलानी परेशान
नैनीताल के कैंची धाम में बृहस्पतिवार सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से खैरना और गरमपानी में यातायात प्रभावित रहा। दीपावली की छुट्टी के बाद लौट रहे यात्रियों के साथ अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, धारचूला, बागेश्वर और हल्द्वानी जाने-आने वाले लोग भी जाम में फंसे रहे।


