Nainital
कालाढूंगी में खैर की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, चालक मौके से फरार
बरहैनी जंगलात टीम ने सोमवार देर रात मुखबिर की सूचना पर ट्रक का पीछा कर उसे कनौरा गांव के पास पकड़ा। वाहन से लगभग 100 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद हुई है। वन विभाग ने लकड़ी की अनुमानित कीमत 12 से 15 लाख रुपये बताई है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।


