Bageshwar
बागेश्वर में टैक्सियों की मनमानी से जाम, बसों को बाईपास भेजने पर केमू-रोडवेज नाराज
त्योहारी सीजन में बागेश्वर शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। निर्धारित स्टैंड के बावजूद टैक्सियां सड़कों पर सवारियां बैठा रही हैं। वहीं, रोडवेज और केमू बसों को शहर में प्रवेश न देकर बाईपास से भेजे जाने पर बस प्रबंधन ने नाराजगी जताई है।


