Kashipur
बाजपुर के टांडा आजम में नहर किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
बाजपुर के टांडा आजम गांव में शौकानगला मार्ग पर सोमवार को नहर किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर केलाखेड़ा थाना पुलिस पहुंची और पंचनामा भरकर शव बाजपुर अस्पताल भेजा। पुलिस आसपास के गांवों और थानों से संपर्क कर मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।


