Champawat
चंपावत के करौली गांव में घर पर प्रसव के बाद 24 वर्षीय नीमा देवी की मौत, जांच शुरू
चंपावत के पाटी ब्लॉक स्थित करौली गांव में मंगलवार रात घर पर प्रसव के कुछ घंटे बाद 24 वर्षीय नीमा देवी की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें बुधवार सुबह पाटी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती आकलन में अत्यधिक रक्तस्राव की आशंका जताई गई है।


