Dehradun
रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट के बाद एसआईटी की कार्रवाई
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को एसआईटी ने शुक्रवार देर रात झांसी से गिरफ्तार किया। पुलिस अक्टूबर से उनकी तलाश कर रही थी। अब मामले में दर्ज आरोपों, कथित साजिश और कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों पर उनसे पूछताछ की जाएगी।


