Pithoragarh
पिथौरागढ़ के बंगापानी में बाइक रपटने से 22 वर्षीय युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा
पिथौरागढ़ जिले की बंगापानी तहसील के जाराजिबली में गुरुवार को बाइक रपटने से 22 वर्षीय कवीन्द्र सिंह घायल हो गए। वह बंगापानी से जाराजिबली जा रहे थे। हादसे के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दाहिने पैर की चोट का प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया।


