Khatima
खटीमा में 4 अक्टूबर से 3 दिवसीय उत्तराखंड आदि रंगोत्सव, 17 राज्यों के कलाकार दिखाएंगे जनजातीय कला
खटीमा के नवीन मंडी परिसर से लगे मैदान में 4 से 6 अक्टूबर तक उत्तराखंड आदि रंगोत्सव-2026 होगा। राज्य जनजातीय शोध संस्थान, देहरादून के आयोजन में 17 राज्यों के आदिवासी कलाकार लोक संगीत, नृत्य और संस्कृति की झलक पेश करेंगे। मेले में प्रवेश निशुल्क रहेगा।


