Khatima
खटीमा में 100 किलो दबे सोने का झांसा देकर थारू व्यक्ति की हाईवे किनारे जमीन हड़पने का आरोप
खटीमा पुलिस ने जमीन ठगी के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पीड़ित को घर के नीचे 100 किलो सोना दबे होने का झांसा देकर तांत्रिक क्रियाओं पर पैसे खर्च कराए गए। बाद में दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर जमीन दूसरे लोगों के नाम करा दी गई।


