Pithoragarh
पिथौरागढ़ के जाखनी में घुपौड़ पार्किंग के पास स्कूटी रपटने से 42 वर्षीय महिला घायल
पिथौरागढ़ के जाखनी में शुक्रवार शाम बाजार से घर लौट रहीं भावना रावत की स्कूटी घुपौड़ पार्किंग के पास रपट गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां इमरजेंसी टीम ने इलाज किया। डॉक्टर के अनुसार उनके चेहरे, सिर, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।


