Kotdwar
कोटद्वार के कोलगाड गांव में भालू से बचते समय पहाड़ी से गिरी महिला की मौत
जयहरीखाल ब्लॉक के घेटुलगांव ग्राम पंचायत के कोलगाड गांव में सोमवार को जंगल में घास लेने गई 40 वर्षीय बसंती देवी का भालू ने पीछा किया। जान बचाने की कोशिश में संतुलन बिगड़ने से वह पहाड़ी से नीचे सड़क पर जा गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


