Uttarkashi
पुरोला की सिंचाई लिफ्ट पंपिंग योजनाओं में चोरी का खुलासा, 2 आरोपी सहसपुर से गिरफ्तार
उत्तरकाशी पुलिस ने पुरोला की सिंचाई लिफ्ट पंपिंग योजनाओं में चोरी के मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी समेत 2 आरोपियों को देहरादून के सहसपुर से गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से चोरी का केबल, धातु, कटर और अर्बन क्रूजर वाहन बरामद हुआ।


