Haridwar
हरिद्वार में इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग का आरोप, पिता ने एसएसपी से जांच मांगी
पथरी के बादशाहपुर निवासी अजब सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे से इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद लाखों रुपये लिए गए। पिता के अनुसार, बातचीत बंद होने पर युवती ने मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद उनका बेटा जेल गया। उन्होंने बैंक खातों के लेनदेन की निष्पक्ष जांच की मांग की है।



