Kashipur
काशीपुर में चेकिंग के दौरान 315 बोर का तमंचा और कारतूस संग युवक गिरफ्तार
काशीपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को अलीगंज में बंद माचिस फैक्ट्री के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने फसियापुरा निवासी नसीम के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मामला दर्ज किया है।


