Dehradun
विकासनगर में अवैध खुखरी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मामले में जा चुका है जेल
देहरादून की कोतवाली विकासनगर पुलिस ने अवैध खुखरी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने बताया कि वह पहले चोरी के अपराध में जेल जा चुका है।


