Dehradun
विकासनगर में अवैध सट्टा लगाते 2 अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी और सट्टा सामग्री बरामद
दून पुलिस ने कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा लगाने के आरोप में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उनके कब्जे से सट्टे में लगाई गई नकदी और सट्टा सामग्री बरामद हुई। अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है।


