Rudrapur
रुद्रपुर जिला अस्पताल में चाकूबाजी, कारोबारी की मौत; 4 लोग घायल, पुलिस बल तैनात
ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर जिला अस्पताल में शुक्रवार को 2 पक्षों के विवाद के बाद चाकूबाजी हुई। हमले में 30 वर्षीय कारोबारी राजकुमार उर्फ नितेश कुमार की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने अस्पताल परिसर को घेरकर अतिरिक्त बल तैनात किया है।


