Kashipur
काशीपुर में साइबर ठगी की 2 वारदातें, गृह मंत्रालय का अधिकारी बनाकर 1.89 लाख ठगे
काशीपुर में साइबर ठगों ने 2 अलग-अलग मामलों में 2 लोगों से करीब 3.74 लाख रुपये ठग लिए। एक मामले में आरोपी ने खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताकर फर्जी सिम कार्ड के नाम पर डराया और 1.89 लाख रुपये हड़प लिए। दूसरे मामले में 2 बैंक खातों से 1.84 लाख रुपये निकाल लिए गए।


