Haridwar
हरिद्वार में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी का आरोपी गिरफ्तार, 22 मुकदमों में नामजद
हरिद्वार पुलिस ने अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर 3 हत्या के मामलों समेत कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर सब्जी, दूध और राशन विक्रेताओं से सामान लेने के बाद पैसे मांगने पर धमकाने का आरोप है।


