Champawat
लोहाघाट में तेंदुए का हमला: मेले से लौट रहे 13 वर्षीय हिमांशु की मौत, गांव में शोक
चम्पावत के सूई डूंगरी गांव में तेंदुए के हमले में कक्षा 7 के छात्र हिमांशु पुजारी की जान चली गई। वह राइकोट मेले से लौट रहा था, तभी घर से करीब 30 मीटर दूर उस पर हमला हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले ही वन विभाग को तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी दी थी।


