Bageshwar
गरुड़ में मौसम के कारण हेली सेवा ठप, देहरादून-हल्द्वानी की एक भी उड़ान नहीं पहुंची
बागेश्वर के गरुड़ स्थित मेलाडूंगरी हेलीपैड से शुक्रवार को खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण कोई उड़ान संचालित नहीं हो सकी। देहरादून और हल्द्वानी जाने वाले यात्री घंटों इंतजार के बाद लौटे या सड़क मार्ग से रवाना हुए। सेवा प्रदाता और प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को उड़ानें रोकने का कारण बताया।


