Haridwar
हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 से पहले घाटों और हाथीपुल की मरम्मत तेज करने के निर्देश
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत हरकी पैड़ी और रोड़ी बेलवाला पुनर्विकास योजना के कामों का निरीक्षण किया गया। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने गंगा नहर बंदी के दौरान जलमग्न घाट हिस्सों की मरम्मत, सुरक्षा रेलिंग, हाथीपुल के सुधार और श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़े काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।


