Uttarkashi
उत्तरकाशी में एक किलो 647 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के 3 युवक गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त
उत्तरकाशी में मोरी-नैटवार मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से एक किलो 647 ग्राम चरस बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत करीब ₹3.30 लाख बताई गई है। पुलिस ने पानीपत के रहने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।





