Bageshwar
बागेश्वर: हरसिला में पूर्व प्रधान हरीश नेगी निर्विरोध सरपंच चुने गए
कपकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच चयन प्रक्रिया के दौरान हरसिला में हरीश नेगी के नाम पर ग्रामीणों की सर्वसम्मति बनी। लीली और चौड़ा में भी सरपंच निर्विरोध चुने गए, जबकि नौकोड़ी में 3 उम्मीदवार होने से सहमति नहीं बन सकी और प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी।


