Almora
अल्मोड़ा में 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी और चालक की मौत
अल्मोड़ा के हरड़ा के पास बुधवार देर रात बोलेरो मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मां-बेटी और चालक की मौत हो गई। तीनों हरड़ा गांव के रहने वाले थे और मां-बेटी पिथौरागढ़ में भाई दूज मनाकर लौट रही थीं।


