Nainital
हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों में 2 अक्तूबर को ओपीडी बंद, केवल इमरजेंसी सेवा चलेगी
हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों में शुक्रवार, 2 अक्तूबर को ओपीडी बंद रहेगी। बेस अस्पताल और महिला अस्पताल में मरीजों के लिए केवल इमरजेंसी सेवा उपलब्ध होगी। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी के अनुसार, शनिवार को ओपीडी आधे दिन चलेगी, जबकि सोमवार से नियमित रूप से पूरे दिन सेवा शुरू होगी।


