Dehradun
देहरादून के दून अस्पताल की इमरजेंसी में क्लीवर लेकर घुसने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा गया
देहरादून के सरकारी दून अस्पताल की इमरजेंसी में क्लीवर लेकर घुसने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने 2 दिन बाद रौनक मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल क्लीवर भी बरामद कर लिया। अदालत में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।


