Dehradun
देहरादून के लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा लेह में शहीद, टपकेश्वर में सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार
देहरादून के नागनाथ क्षेत्र निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा 9 नवंबर को लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। गुरुवार को टपकेश्वर में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे 5/3 गोरखा राइफल्स में तैनात थे और उनके पीछे पत्नी तथा 9 साल की बेटी हैं।


