Uttarkashi
गोमुख ट्रैक पर महाराष्ट्र के 63 वर्षीय यात्री नदी में बहे, बर्फबारी से रेस्क्यू अभियान रुका
उत्तरकाशी के गोमुख ट्रैक पर कच्चीढांग के पास महाराष्ट्र के 63 वर्षीय यात्री का पैर फिसल गया। वह खाई से होते हुए नदी के तेज बहाव में जा गिरे। वन विभाग और एसडीआरएफ ने शनिवार को तलाश शुरू की, लेकिन बारिश और बर्फबारी के चलते अभियान रोकना पड़ा।


