Dehradun
देहरादून की जीएमएस रोड की 3 दुकानों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-जेवर बरामद
देहरादून के जीएमएस रोड इलाके में 3 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी के मामले में वसंत विहार थाना पुलिस ने सुमित उर्फ सत्यम उर्फ चीरवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, जेवर और 4,300 रुपये नकद बरामद हुए हैं।


