Pithoragarh
पिथौरागढ़ के ड्योड़ा स्कूल की 2 बालिकाओं का गर्ल्स हॉस्टल के लिए चयन
दुर्गम क्षेत्र पीपली के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ड्योड़ा की 2 बालिकाओं ने खेल के क्षेत्र में सफलता हासिल की है। योगिता भाट का चयन बॉक्सिंग के लिए पिथौरागढ़ और चंद्रकला कठायत का चयन एथलेटिक्स के लिए अगस्त्यमुनि स्थित गर्ल्स हॉस्टल में हुआ है।


