Dehradun
मसूरी में गणेश गोदियाल के जॉर्ज एवरेस्ट धरने से पहले भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने
जॉर्ज एवरेस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले मसूरी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया, लेकिन दोनों दलों के कार्यकर्ता काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे।


