Rishikesh
ऋषिकेश के पास छिद्दरवाला में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 94 सिलेंडर और 5 किट जब्त
देहरादून जिले में रायवाला पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छिद्दरवाला में अवैध गैस रिफिलिंग का मामला पकड़ा। कार्रवाई के दौरान 94 गैस सिलेंडर और 5 रिफिलिंग किट जब्त की गईं। टीम ने मौके से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।


