Others
अनिल बलूनी ने भूपेंद्र यादव से गढ़वाल की अटकी परियोजनाओं पर जल्द मंजूरी का मुद्दा उठाया
गढ़वाल सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय संचार प्रमुख अनिल बलूनी ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। उन्होंने वन और पर्यावरण मंजूरी, वन भूमि हस्तांतरण तथा दूसरी प्रक्रियात्मक अड़चनों से लंबे समय से रुके विकास कार्यों और बड़ी परियोजनाओं का मुद्दा उठाया।


