Almora
अल्मोड़ा में गांजा तस्करी और पुलिस टीम पर हमले का फरार आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार
अल्मोड़ा पुलिस ने गांजा तस्करी और पुलिस टीम पर धारदार पातल से हमला करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में गठित टीमों ने सुरागरसी-पतारसी और सर्विलांस की मदद से आरोपी को बन्नाखेड़ा, यूएस नगर से पकड़ा।


