Uttarkashi
उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे ड्राइवर को सुरक्षित निकाला
उत्तरकाशी में चुंगी बड़ेथी के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात ट्रक पलट गया। ड्राइवर का पैर केबिन में फंस गया था। पुलिस और एसडीआरएफ ने करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।


