Others
सीएम धामी बोले- सोशल मीडिया से उत्तराखंड के लोकसंगीत को देश-दुनिया में मिल रही पहचान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य की लोकपरंपराएं, लोकनृत्य और लोकसंगीत बेहद समृद्ध हैं। उनके मुताबिक सोशल मीडिया के दौर में उत्तराखंड के लोकसंगीत को देश के साथ दुनिया में भी अलग पहचान मिल रही है और कई लोक कलाकार भारत के बाहर मंचों पर प्रस्तुति दे रहे हैं।


