Rudrapur
रुद्रपुर के छतरपुर रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर समेत 4 मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी
रुद्रपुर के छतरपुर रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण समेत 4 मांगों को लेकर ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों ने जाम, सड़क की संकरी चौड़ाई और तेज रफ्तार भारी वाहनों से होने वाली परेशानियों का मुद्दा उठाया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने धरना स्थल पहुंचकर मांगों का समर्थन किया।


