Nainital
नैनीताल में पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, ज्योलीकोट के पास सड़क पर होते रहे धमाके
नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार सुबह हल्द्वानी से ज्योलीकोट जा रहे ट्रक में आग लग गई। पिछले हिस्से से लपटें उठने के बाद पटाखे फूटने लगे। चालक ने कूदकर जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को बुलाया और एहतियातन मार्ग पर आवाजाही रोक दी।


