Nainital
नैनीताल मॉल रोड पर फास्टैग व्यवस्था पर सवाल, व्यापार मंडल ने नकद और क्यूआर वसूली का आरोप लगाया
नैनीताल की मॉल रोड पर शुरू की गई फास्टैग व्यवस्था को मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने दिखावा बताया है। अध्यक्ष पुनीत टंडन का आरोप है कि वाहनों से अब भी नकद, क्रेडिट कार्ड मशीन और क्यूआर कोड से टोल लिया जा रहा है।


