Rudrapur
ऊधम सिंह नगर में बारिश-ओलावृष्टि से धान बर्बाद, किसानों ने मांगा ₹50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा
ऊधम सिंह नगर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से धान की फसल खराब होने के बाद किसानों ने रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर बाजपुर और गदरपुर तहसीलों को आपदाग्रस्त घोषित करने, मुआवजा देने और कच्चे आढ़तियों के जरिए धान खरीद शुरू कराने की मांग रखी।


