Champawat
चम्पावत रोडवेज बस स्टेशन परिसर में 18 अक्तूबर को लगेगी साप्ताहिक किसान हाट
चम्पावत जिला मुख्यालय के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में 18 अक्तूबर को साप्ताहिक किसान हाट शुरू होगी। कृषि और उद्यान विभाग के सहयोग से होने वाली इस हाट में स्थानीय काश्तकार जैविक उत्पाद रियायती दरों पर बेच सकेंगे। इससे किसानों को स्थानीय बाजार और लोगों को क्षेत्रीय जैविक उपज उपलब्ध होगी।


