Haridwar
सिडकुल में फेसबुक वीडियो को लेकर 3 आरोपियों पर मुकदमा, जातिसूचक शब्द और धमकी का आरोप
हरिद्वार पुलिस के अनुसार, फेसबुक पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर वीडियो वायरल करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सिडकुल थाने में 3 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं।


