Almora
चौखुटिया के जेठुआ में किसान के करीब 2,000 यूकेलिप्टस पौधे काटे, पुलिस जांच शुरू
अल्मोड़ा के चौखुटिया क्षेत्र के जेठुआ गांव में अज्ञात लोगों ने किसान गोविंद बल्लभ जोशी के खेतों में लगे करीब 2,000 यूकेलिप्टस पौधे काट दिए। किसान के मुताबिक, पौधे लगाने और खेत की तारबाड़ पर 2 लाख रुपये से अधिक खर्च हुए थे। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।


