Dehradun
गिरधारी साहू ने रेखा आर्या की शिकायत पर दी सफाई, ऑडियो को बताया एआई से बना फर्जी
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने एफआईआर के बाद वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों को निराधार बताया और मंत्री से एफआईआर वापस लेने की अपील की। साहू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मामले की जांच और न्याय की मांग भी की।


