Dehradun
दिवाली के बाद उत्तराखंड में धूल नियंत्रण पर जोर, देहरादून में मशीनों से होगी सड़कों की सफाई
दिवाली पर देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार पहुंचने के बाद प्रशासन ने प्रदूषण के स्रोतों पर नियंत्रण की रणनीति अपनाई है। सड़कों की धूल रोकने के लिए मैकेनिकल डस्ट कलेक्शन मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि सर्दियों में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग बढ़ाने पर भी जोर है।


