Dehradun
शारदीय नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्गा पूजा की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए शांति, समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।


